फिल्म ढिंढोरा का ट्रेलर दर्शकों की पसंद,व्यूज 2 मिलियन पूर्ण।

मुंबई । रामा गणेश फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म ढिंढोरा का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं।व्यूज दो मिलियन पूर्ण हो चुका हैं। जिससे पूरी टीम में खुशी की लहर हैं।विशेष कर निर्देशक अनिल कमल चौहान को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।ट्रेलर में मिली प्रतिक्रिया से उम्मीद जताई जा रहीं हैं कि दर्शक फिल्म को भी देखने सिनेमाघरों तक पहुंचेंगे।आगामी 22 मई को फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।यह तीन दोस्तों की कहानी हैं।जो आवारा होते हैं और अमीर बनने का सपना देखते हैं।अमीर बनने के लिए तरह – तरह के काम करते हैं।फिर अमीर बाप की बेटी से शादी करके अमीर बनना चाहते हैं।यह एक हास्य मनोरंजन से भरपूर एक साफ सुथरी पारिवारिक भोजपुरी फिल्म हैं।जिसमें कॉमेडी ज्यादा हैं और इसके साथ थोड़ा बहुत एक्शन,फैमिली ड्रामा एवं रोमांस भी देखने को मिलेगा।फिल्म के मुख्य अभिनेता आदर्श आनंद,राज सोनी और रमेश साहनी लोकप्रिय एवं चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।जिन्हें पूरे भारत के लोग देखते हैं।इससे पहले भी अनिल कमल चौहान कई फिल्में कर चुके हैं।उनमें भी नवोदित कलाकारों ने ही अभिनय किया हैं।अनिल कमल चौहान की यह पहल भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक नई सोच हैं।जो आगे भविष्य में भोजपुरी फिल्म उद्योग को कई सुपरस्टार्स देने का काम करेंगे।
ढिंढोरा में चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद,राज सोनी, रमेश साहनी, प्रियंका महाराज, धर्मेंद्र सम्राट, वीरू प्रताप सिंह, चांदनी क्वीन (कबूतरी), और चांदनी क्वीन (झबरी), विनोद मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक एवं अन्य ने प्रमुख रूप से अभिनय किया हैं।
इस फिल्म की निर्मात्री मैडम के.के, निर्देशक अनिल कमल चौहान, छायांकन अमिताभ चंद्रा, संवाद लेखक राजा ठाकुर हैं।निर्देशक अनिल कमल चौहान ने ट्रेलर को इतना प्यार आशीर्वाद देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया एवं अपील किया हैं कि दर्शक 22 मई को फिल्म देखने सिनेमाघर जरूर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!