भोजपुरी फिल्म “करनी के फल आज नहीं कल” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण,शूटिंग बहुत जल्द।

मुंबई । आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म “करनी के फल आज नहीं कल” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण हो चुका हैं।जबकि,शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जायेगी।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दिया गया।
उन्होंने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए बहुत जल्द एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया जाना हैं।जिसमें से एक “करनी के फल आज नहीं कल” भी हैं।यह एक पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फिल्म होगी।जिसमें एक्शन,कॉमेडी,रोमांस,फैमिली ड्रामा भरपूर होगा।जैसा फिल्म के टाइटल से ही ज्ञात हो रहा हैं कि कहानी आज के जीवन से प्रेरित हैं।जो हर किसी को लगेगी कि मेरे जीवन से जुड़ी कहानी हैं।
दुर्गेश सिंह ने आगे बताया कि फिल्म के कई कलाकारों का चयन हो चुका हैं।जबकि,कई का जारी हैं।इसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित एवं लोकप्रिय अभिनेता – अभिनेत्री भी नज़र आयेंगे।
इस फिल्म के निर्माता आर्या डिजिटल,निर्देशक चंदन सिंह एवं लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं।ज्ञात हो कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।इसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में रिलीज हैं।जो यूट्यूब के साथ – साथ स्मार्टफोन एवं स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!